काशीपुर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग पर 08 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया; कोई जनहानि नहीं। 🚒🔥
चीमा चौराहा, काशीपुर के पास स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से तत्काल 02 फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
आग की विकरालता और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग के माध्यम से तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही जसपुर, बाजपुर, रामनगर के फायर स्टेशनों एवं अन्य औद्योगिक संस्थानों की अतिरिक्त फायर यूनिटों को भी मौके पर बुलाया गया।
सभी फायर यूनिटों ने आपसी समन्वय और सूझबूझ के साथ लगातार 08 घंटे तक संयुक्त रूप से कठिन अग्निशमन अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।
राहत की बात यह है कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
#UttarakhandFireService #Kashipur #FireSafety #EmergencyResponse #Bravehearts