‘पायर’ की वापसी: अब देशभर के सिनेमाघरों में देख सकेंगे 200+ शो!
मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ के रिलीज होते ही कई सिनेमाघरों में फिल्म ‘पायर’ के शो या तो बंद कर दिए गए थे या उनकी संख्या कम कर दी गई थी। इस मुद्दे को लेकर फिल्म के निर्देशक और को-प्रोड्यूसर विनोद कापड़ी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी बात रखी थी, जिसे पहाड़ समाचार ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
देशभर में ‘पायर’ के शो कम किए जाने को लेकर दर्शकों ने भी नाराजगी जताई। इसके बाद विनोद कापड़ी लगातार फिल्म को ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों और दर्शकों तक पहुंचाने के प्रयास में जुटे रहे।
अब उनकी कोशिश रंग लाई हैं। आखिरकार ‘पायर’ के 200 से अधिक शो देशभर के अलग-अलग सिनेमाघरों में देखे जा सकेंगे।
यह सिर्फ एक फिल्म के शो बढ़ने की खबर नहीं, बल्कि दर्शकों की पसंद और लगातार किए गए प्रयासों की भी जीत है।
#Pyaar #VinodKapri #Cinema #IndianCinema #PahadSamachar #पहाड़समाचार