गुरूर: ग्राम अर्जुनी से अमोरा तक 2 ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बनेगा सीमेंटीकृत, दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत
Gurur, Balod | Jun 17, 2026 ग्रामीणो ने बताया कि वर्तमान मे इस मार्ग मे जगह जगह खतरनाक गड्ढा तथा गिट्टी बोल्डर उखड़ा हुआ है। एक स्थान पर लंबे समय से पुलिया क्षतिग्रस्त स्थिति मे है। क्षतिग्रस्त पुलिया से ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे खतरनाक तरीके से आवागमन करते है। बारिश के दिनों मे स्थिति खतरनाक बन जाती है, ऐसे मे ग्रामीणो को अन्य रास्ता अपनाकर आवागमन करना पड़ता था।