देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून सचिवालय में आवास विभाग की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना पर की चर्चा
गुरुवार को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आवास विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ई.डब्ल्यू.एस (शहरी) आवासों का लाभ जिन लोगों को दिया गया है, उनका पुनः सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ सिर्फ पात्र लोगों को ही मिले।