बक्सर: उप विकास आयुक्त ने जन सुनवाई में 44 मामलों की सुनवाई की, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
Buxar, Buxar | Apr 18, 2026 सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जन सुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए।