लालगंज: कटौली कलां में मेधावी छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन, हौसला बढ़ाया गया
आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के मदरसा फख़रुल इस्लाम कटौली कलां में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं । इस अवसर पर मेधावी छात्रों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के शिक्षकों और छात्रों के साथ गांव के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया । वही शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया ।