मोदनगंज: घोसी, मदनगंज में तेज हवा के साथ आई आंधी-पानी का व्यापक असर
बुधवार को तेज हवा के साथ आई बारिश से घोसी, मोदनगंज के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई। तेज हवा और वज्रपात के कारण इलाके से बिजली भी गायब हो गया। तेज हवा और पानी का असर ग्रामीण इलाकों में लगे धान के फसल पर भी पड़ा और खेतों में आगेती किस्म के धान का फसल धराशाई हो गया।