भिंड नगर: गौरी सरोवर पर सौंदर्यीकरण कार्य का नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को दिए निर्देश
भिंड। शहर के गौरी सरोवर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बुधवार सुबह 8 बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौरी सरोवर किनारे बन रही सड़क एवं रेलिंग निर्माण कार्य का जायजा लिया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के बाद संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर विशेष चर्चा की