टीवी पर 'अंगूरी भाभी' बनकर छाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की हाल ही में कई क्लिप्स वायरल हुईं जिनमें वो रामलीला में सीता माता बनीं नजर आ रही हैं। वो लक्ष्मण के किरदार के साथ एक सीन कर रही हैं। शिल्पा के फैंस ने उनकी खूब तारीफ की है।
'भाभी जी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाने के लिए मशहूर शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दिल्ली की एक रामलीला में उनके द्वारा माता सीता का किरदार निभाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 'बिग बॉस 11' की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे, शालीमार बाग की रामलीला में रामायण का एक सीन निभाते हुए केसरिया साड़ी और गले में बड़ी रुद्राक्ष की माला पहने नजर आईं।
Korba, Korba | Oct 18, 2026