नवरात्रि के अवसर पर वंदना इवेंट्स के द्वारा आयोजित गरबा और डांडिया लोकनृत्य के साथ-साथ बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, मिस बाढ़ तथा मिसेज बाढ़ का आयोजन के माध्यम से युवाओं, बच्चों एवं प्रतिभागियों के प्रतिभा को सामने लाना है। बाढ़ के गोला रोड में फुलेश्वर पेट्रोल पंप के मकान के बगल में आयोजित इस कार्यक्रम में वंदना इवेंट्स के आयोजक राहुल तथा ऋषभ ने बाढ़ वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इस कार्यक्रम में सिंगल लड़के या लड़कों के ग्रुप का प्रवेश वर्जित होगा। आज बुधवार को कार्यक्रम को लेकर सभी प्रतिभागियों ने जोरदार अभ्यास किया। प्रतिभागी काफी खुश नज़र आए।
#नवरात्रि #दुर्गापूजा #गरबा #डांडिया #उत्सव
Barh, Patna | Oct 14, 2026