नेता हो तो ऐसा…! पोटका विधायक संजीव सरदार का ये सरल और अनोखा अंदाज़ इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है।
एक फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर अतिथि पहुंचे विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद बिना किसी अंगरक्षक और वीआईपी तामझाम के मैदान के किनारे छोटी-छोटी दुकानें लगाने वाले स्थानीय लोगों के बीच जा पहुंचे।
कहीं चना-मुड़ी और सब्जी बेचने वालों से हालचाल पूछा, तो कहीं हंसी-मजाक करते हुए लोगों से खूब अपनापन दिखाया।
इसी दौरान एक दुकान पर बच्चा अकेला था। विधायक को चना खाने की इच्छा हुई तो बोले— पिता कहा है, तो बच्चे ने कहा कहीं गए हैं तो विधायक ने कहा
“लाओ, खीरा मैं ही काट लेता हूं।”
फिर खुद खीरा काटा, अपना चना तैयार किया और वहीं बड़े चाव से खाया।
आसपास मौजूद लोगों को भी विधायक का यह अंदाज़ खूब भाया। न कोई शोशा, न कोई बनावटीपन, न वीआईपी वाला अंदाज़… बिल्कुल अपने गांव-घर के एक मिलनसार इंसान की तरह।
लोगों के बीच भी चर्चा है कि संजीव सरदार का यही सहज और मिलनसार आचरण तो सबका दिल जीत लेता है।
और शायद यही वजह है कि उनका यह वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
पद विधायक का है… लेकिन अंदाज़ आज भी बिल्कुल आम आदमी वाला।