बेंगाबाद: गिरिडीह कॉलेज में सेमेस्टर 3 के परीक्षा फॉर्म और शुल्क बढ़ाने के विरोध में आदिवासी छात्रसंघ का धरना
गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में सेमेस्टर 3 के परीक्षा प्रपत्र और परीक्षा शुल्क में वृद्धि के विरुद्ध में बुधवार को फिर 2 बजे तक आदिवासी छात्रसंघ के अगुवाई में छात्र- छात्राओं ने धरना दिया।इस बाबत विद्यार्थियों का कहना है कि वर्षों से गिरिडीह कॉलेज में SC ,ST, OBC विद्यार्थियों को मिलने वाली आरक्षण ,परीक्षा शुल्क और परीक्षा फॉर्म जैसी शुल्क में छूट मिलती थी।