बेंगाबाद: कर्माटांड फाउंडेशन ने बेंगाबाद के केएन बाक्शी बीएड कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया
कर्माटांड फाउंडेशन के द्वारा बेंगाबाद स्थित केएन बाक्शी बीएड कॉलेज प्रांगण में बुधवार को 1 बजे तक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह सेवा प्रमुख मुकेश रंजन सिंह , महाविद्यालय सचिव रणविजय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।