बेंगाबाद: नामांकन में परेशानी के चलते एबीवीपी और आदिवासी छात्र संघ ने गिरिडीह कॉलेज में तालाबंदी की
गिरिडीह कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-3 के नामांकन में आ रही परेशानियों को लेकर मंगलवार को 12 बजे एबीवीपी और आदिवासी छात्र संघ ने संयुक्त रूप से कॉलेज में तालाबंदी कर दी।इस बाबत परिषद के जिला संयोजक उज्ज्वल तिवारी ने बताया कि प्रपत्र शुल्क में वृद्धि, एससी-एसटी छात्रों के लिए शुल्क में छूट को लेकर तला बंदी किया।