बेंगाबाद: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने सोनबाद पंचायत के डोमापहाड़ी रजक टोला से संगठन विस्तार का कार्यक्रम शुरू किया
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने संगठन विस्तार का कार्यक्रम सोमवार को 12 बजे तक सोनबाद पंचायत के डोमापहाड़ी रजक टोला से शुरू किया। इसको लेकर यहां एक मीटिंग की गई।जिसमें फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। पार्टी के उद्देश्यों सहित विभिन्न जन सवालों पर चर्चा कर संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया गया।