धौलपुर: मचकुंड रोड सरकारी आईटीआई कॉलेज के पास से
अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते 1 गिरफ्तार
धौलपुर शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते हुये एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दौराने नाकाबन्दी मचकुण्ड रोड सरकारी आईटीआई कॉलेज के आगे कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एक किलो 115 ग्राम गांजा जब्त किया है।