धौलपुर: ग्राउण्ड जीरो पर संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जलभराव से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में गांवों-गांवों जाकर स्थिति का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त जिला प्रशासन के साथ गांव गोगली में जलभराव की स्थिति एवं नहर के आस-पास अत्यधिक वेग से प्रवाहित जल की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियां को मौके पर स्थिति के नियंत्रण एवं प्रबंधन हेतु निर्देशित किया।