धौलपुर: मणी मौहल्ले में युवक ने फंदे से लटककर किया सुसाइड, पुलिस ने शव परिजनों को किया सुपुर्द
कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शव फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। परिजनों के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को दिया गया। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक कबाड़े का कार्य करता था। जिसने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया।