धौलपुर: जल झूलनी एकादशी के अवसर पर तीर्थराज मचकुंड पर दीपदान का हुआ आयोजन
जल झूलनी एकादशी के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर मचकुंड की पूजा अर्चना कर दीपदान किया। जिसके बाद तीर्थराज मचकुंड पर ठाकुर जी को सरोवर में नौका विहार कराया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल बचाने का संदेश दिया गया था।