धौलपुर: सदर थाने पर मिलिट्री स्कूल प्रबंधन पर लगाया प्रताड़ित करने और लापरवाही का आरोप
तालाब में डूबने से छात्र की मौत का मामला
मिलिट्री स्कूल धौलपुर का एक छात्र गुरुवार को पास में ही स्थित तालाब में डूब गया था। इस मामले में मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल सहित कुछ अन्य शिक्षकों पर छात्र को प्रताड़ित करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले में मृतक 15 वर्षीय छात्र करण पुत्र मानवेन्द्र सिंह जाट निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर बार-बार झू