धौलपुर: चंबल नदी के तट पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ शुरू, मौके पर तैनात की गई गोताखोरों की टीम
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन करने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया। गणेश भक्त भारी संख्या में गणेश की प्रतिमाओं को लेकर चंबल नदी के तट पर पहुंच रहे है। चंबल नदी इस समय उफान पर बह रही है। इस मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा विशेष गौताखोरों की टीम तैनात की गई है। नदी पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से जिला प्रशासन के साथ पुलिस की टीम के द्वारा लगातार समझाईस की जा रही।