बक्सर: बक्सर में रुकेगी भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026 रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने भागलपुर और अहमदाबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के बक्सर स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 19423/19424 भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का बक्सर में ठहराव शुरू होने से जिले के यात्रियों को अहमदाबाद समेत अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा में सुविधा मिलेगी।