गुलाबगंज: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से बुजुर्ग की मौत, डॉक्टर पर मामला दर्ज
2 दिन पहले गुलाबगंज तहसील के ग्राम सुआ खेड़ी में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की अटारीखेजड़ा के एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज और उनके दिए इंजेक्शन से मौत हो गई थी। उसे दौरान अटारीखेजड़ा में हंगामा भी हुआ था। वहीं रविवार शाम 7 बजे ग्यारसपुर पुलिस द्वारा डॉक्टर विप्लव विश्वास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।