युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में एमयूसीसी, बांका में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत के कार्यालय सहायक लक्ष्मी शाह ने की। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।