बहेड़ी: नैनीताल रोड कोतवाली के सामने बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, विद्युत सप्लाई हुई ठप्प
बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड कोतवाली के पास लगे बिजली के दो ट्रांसफार्मर में आज 13 अगस्त को देर शाम करीम पौने आठ बजे शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग काफी फैल गई और कई केबल बुरी तरह जल गईं आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया बिजली कर्मियों ने किसी तरह एक ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई चालू कर दी ।