जगदलपुर: महापौर संजय पांडेय ने नगर निगम में जल कर वसूली को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक, 4 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली बाकी
वित्तीय वर्ष 2024-25 की जलकर वसूली बहुत ही कम है वर्ष 2024 -25 के पूर्व के बकाया व वर्तमान वित्तीय वर्ष के जलकर की शत प्रतिशत वसूली करने सोमवार से अभियान चालू किया गया।04 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली की जानी है।नगर निगम जगदलपुर के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जाएगी। जिसके तहत गुरुवार शाम 6 बजे महापौर संजय पांडे की उपस्थिति में बैठक हुई।