जगदलपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इंद्रावती नदी को लेकर आगामी पदयात्रा के विषय में राजीव भवन में की महत्वपूर्ण बैठक
राजीव भवन जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी के मुद्दों को लेकर आगामी पदयात्रा के विषय पर समस्त कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा इंद्रावती को सूखने से बचाना आवश्यक है।