जगदलपुर: जिला कार्यालय में कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि जिले के किसानों और ग्रामीणों को पशुपालन गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विभागीय योजनाओं और गतिविधियों का कारगर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।कलेक्टर श्री हरिस एस गुरूवार शाम 5 बजे कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में पशु चिकित्सा विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए।