जोकीहाट: सिकटिया गांव स्थित कब्रिस्तान में खेल मैदान के निर्माण कार्य पर लगी रोक
Jokihat, Araria | Jan 31, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काकन पंचायत के सिकटिया गांव स्थित कब्रिस्तान में खेल मैदान निर्माण कार्य शुरू हुआ था।इस पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। ग्रामीणों ने कहा कि कब्रिस्तान में खेल मैदान का निर्माण करना अनुचित व बेदअदबी है।सिकटिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक शाहनवाज़ आलम को बताया कि कब्रिस्तान में खेल मैदान का निर्माण हो रहा है।