जोकीहाट: जोकीहाट थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
Jokihat, Araria | Jan 30, 2025 जोकीहाट थाना परिसर में गुरुवार को दिन के 3 बजे सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने किया।बैठक में थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा व मेला मनाने का अपील किया. उन्होंने कहा कि सरस्वती मेला में असमाजिक तत्वों, शराबी, स्मेकर पर विशेष निगाह रहेगी.