कोलायत: गिराजसर वितरिका में पानी चोरी का आरोप, कोलायत थाने के आगे ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
गिराजसर वितरिका में पानी चोरी की शिकायत को लेकर किसानों ने श्रीकोलायत थाने में आवेदन किया। किसानों ने सहायक अभियंता की मौजूदगी में पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर नहर क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि रात के समय कुछ लोग साइफन लगाकर नहर से पानी चोरी कर रहे हैं।