निम्बाहेड़ा: मतदाता सूची विवाद पर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
निंबाहेड़ा में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय से उपखंड कार्यालय तक पैदल मार्च निकालते हुए भाजपा और प्रशासन की कथित मिलीभगत के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।