लालगंज: गौरा गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी चुराई, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बीती रात पतिराम यादव के घर चोरी हो गई। चोर घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आभूषण और 12 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए । सूचना मिलने पर मेंहनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के समय घर में केवल पतिराम यादव की दो बहुएं थीं । रात में वह दोनों खाना खाकर सोने चली गई ।