भंडरा: भंडरा मे वज्रपात की चपेट में आने से किसान के बैल की मौत,45हजार रुपये का नुकसान,पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मुआवजे की गुहार
भंडरा थाना क्षेत्र के तिलसिरी टांगरा टोली गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान के बैल की मौत हो गई। इस घटना में पीड़ित किसान को लगभग 45 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान बिलियम मिंज का बैल घर के समीप स्थित खेत में चर रहा था।