पूसा: बिरौली चौक पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया
समस्तीपुर जिले के पूसा सीओ थानाध्यक्ष एवं वैनी पुलिस के सहयोग से शनिवार लगभग 4:30 के आसपास बिरौली चौक पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब तीन दर्जन से अधिक अतिक्रमित किए गए दुकानों का शटर तोड़कर सड़क से हटा दिया गया है। सीओ ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व सभी दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण मुक्त करने का सूचना दिया गया था।