पूसा: गंगापुर पंचायत में राजद ने सदस्यता अभियान का आयोजन किया
समस्तीपुर जिले की पूसा प्रखंड के गंगापुर पंचायत के रहने वाले सुबोध कुमार राय के आवासीय परिसर में रविवार शाम 4:00 बजे के आसपास राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष रोमा भारती के द्वारा किया गया।