पूसा: वैनी के मृतक इंजीनियर अतुल सुभाष के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अनशन का दूसरा दिन
समस्तीपुर जिले के शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कामरेड रामकुमार ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि मृतक इंजीनियर अतुल सुभाष के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर खुदीराम बोस प्रतिमा स्थल के पास चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।