विभूतिपुर: विभूतिपुर की साक्षी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 489 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनी
बोरिया पंचायत के वार्ड 6 जोगिया गांव निवासी रामनरेश शर्मा व संगीता शर्मा की पुत्री और जेपीएनएस उच्च विद्यालय की छात्रा साक्षी कुमारी ने 489 अंक लाकर बिहार बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बनी है। स्टेट टॉपर बनने पर गांव में खुशी की लहर है। लोग उसे चादर,पाग, माला, पौधा,नगद देकर सम्मानित किया । छात्रा साक्षी ने बताई कि उसके पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।