विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग में सांप ने युवक को काटा, घर के पीछे खिड़की पर रेंग रहा था सांप
सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड 7 निवासी सुनील चौधरी के करीब 21 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार को कोबरा सांप ने शुक्रवार को काट लिया। इसके बाद सहयोगियों के द्वारा उसे इलाज के लिए विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही चिकित्सक को दिखाने के लिए कोबरा सांप को भी पकड़कर विभूतिपुर सीएचसी ले आया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया।