पिछोर: पिछोर ब्लॉक के अशासकीय संचालकों ने मान्यता नीतियों का विरोध किया, विधायक और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा
गुरुवार को प्रदेश में भी अशासकीय विद्यालय हड़ताल पर रहे जहाँ गुरुवार को विद्यालय संचालकों ने स्कूल संचालित नहीं किये इसी क्रम में पिछोर में अशासकीय विद्यालयों के संचालकों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए विद्यालयों का संचालन नहीं किया वहीं अपनी मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों सहित पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को आज सुबह 11:30 ज्ञापन सौंपा।