अंबिकापुर: सरगुजा में ठंड बढ़ने लगी, सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास, लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 10 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार को सुबह जिले में मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। वहीं सुबह के समय घरों से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।