बहादुरपुर: दरभंगा में माले का कैडर सम्मेलन, राज्य सम्मेलन की तैयारी तेज, 16-18 मई को होगा 12वां राज्य सम्मेलन
भाकपा (माले) का मिथिलांचल स्तरीय कैडर सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें आगामी 12वें राज्य सम्मेलन (16-18 मई) की तैयारी को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। सम्मेलन में राज्य सचिव डॉ. कुणाल और पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। तीन जिलों के 100 से अधिक नेताओं ने इसमें भाग लिया।