सहजनवा: रावतपार में मोटर से पानी चलाने के विवाद को लेकर सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने महिला सहित पुत्र-पुत्री को पीटा, मुकदमा
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपार निवासिनी अर्चना देवी पत्नी सिकन्दर ने थाना पुलिस को तहरीर देकर सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ घर में घुसकर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।