सेन्हा: सेन्हा हेसवे ग्राम में विजयादशमी पर 40 फीट ऊंचे रावण का दहन व भव्य दशहरा मेला, कमिटी गठित
सेन्हा प्रखंड के अलौदी पंचायत अन्तर्गत हेसवे ग्राम में विजयादशमी पर दसहरा मेला सह रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर रविवार शाम 4 बजे रामजीत यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कमिटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से हेसवे निवासी पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह को मुख्य संरक्षक तथा रामजीत यादव को सह संरक्षक चुना गया।