बड़ी सादड़ी। रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंचमुखी बालाजी पार्क में मुख्य समारोह हुआ। एसडीएम प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों व नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। महर्षि पतंजलि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ हुआ।