बक्सर: संस्कृत विद्यालय में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर
Buxar, Buxar | Jul 14, 2026 शहर के चर्चित त्रिदंडी देव संस्कृत विद्यालय में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने नगर थाना में एक-दूसरे के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटना की सच्चाई जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।