नरहट: बेरौटा के मां तारा देवी मंदिर में स्थापित हुई मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा, दशकों पुरानी परंपरा के तहत हो रही पूजा-अर्चना
Narhat, Nawada | Nov 10, 2026 नरहट प्रखंड अंतर्गत बेरौटा स्थित मां तारा देवी मंदिर परिसर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। यहां दशकों से लक्ष्मी पूजा की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।