एमएलसी चुनाव के दौरान नेवादा ब्लॉक मतदान केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष और सपा उपाध्यक्ष के बीच नोकझोंक, तीसरे पार्ट में देखिए पुलिस के बीच भी नोकझोंक
कौशाम्बी। इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान नेवादा ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और सपा उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सरोज के बीच नोकझोंक होने का मामला सामने आया है।
मतदान के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई कहासुनी चर्चा का विषय बनी रही। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच हुई नोकझोंक देखी जा सकती है। हालांकि, विवाद के कारणों और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
देखिए वीडियो में मतदान केंद्र पर क्या हुआ। #KaushambiPolice #BJP #cmyogi #keshavprasadmaurya