तिल्हापुर मोड़ में जुए के अड्डे संचालित होने का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
स्टेडियम और नई प्लाटिंग के आसपास जुटते हैं लोग, जांच कर कार्रवाई की मांग
तिल्हापुर मोड़ (कौशाम्बी)। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ में स्टेडियम और नई प्लाटिंग के आसपास कथित तौर पर जुए का खेल संचालित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं और कथित तौर पर बड़ी रकम दांव पर लगाई जाती है।
स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच क्षेत्र में जुए की गतिविधियों को लेकर चर्चा है। लोगों ने इन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। साथ ही सवाल उठाया है कि यदि यहां नियमित रूप से जुआ खेला जा रहा है, तो इस पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
मामले में कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, जुआ संचालित होने की शिकायतों और पुलिस की कथित मिलीभगत के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं �