जतारा: दिगौड़ा पुलिस को कॉम्बिंग गश्त में मिली सफलता, अवैध कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। बिजरावन-मोहनगढ़ रोड पर सिद्ध बाबा के पास से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।